चाईबासा, जुलाई 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझरी के अंतर्गत पीएचसी गीतीलिपी में मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मलेरिया से बचने का उपाय साझा किया गया। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने, घर के आसपास गंदा पानी जमा होने नहीं देने, कपकंपी से तेज बुखार आए तो तुरंत सहिया से संपर्क कर नजदीकी स्वास्थ केंद्र जाकर अपना जांच करने की अपील की गई। साथ ही जमे हुए पानी में मोबिल डालने तथा घर के आस-पास साफ सफाई रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 41 छात्राएं उपस्थित रहीं। इनमें 37 छात्राओं की मलेरिया जांच की गई। साथ ही बचाव के बारे में विस्तर पूर्वक जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...