Chaibasa News: मताधिकार से वंचित न रहे कोई पात्र नागरिक : आयुक्त
चाईबासा, नवम्बर 19 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। आयुक्त-सह-रोल ऑब्जर्वर रवि रंजन कुमार विक्रम द्वारा चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र के क्षेत्रों में सुपर चेकिंग के तहत भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त के द्वारा मतदान केंद्र संख्या 76, 87, 110, 113, 125, 132, 139 एवं 147 के क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों तथा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट सूची में शामिल मतदाताओं की स्थिति का सत्यापन किया गया। इस दौरान प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में दर्ज प्रविष्टियों की संबंधित मतदाताओं से प्रत्यक्ष जानकारी लेते हुए उनकी प्रामाणिकता एवं शुद्धता की जांच की गई। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.