चाईबासा, जुलाई 21 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक के साथ-साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची के प्रारूप एवं एएसडीडी सूची का सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों की समीक्षा, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों के निष्पादन सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत बीएलए-2 की होने वाले बैठकों के लिए जिला निर्वाचन ...