चाईबासा, जुलाई 10 -- Chaibasa News: मझगांव। प्रखंड मुख्यालय परिसर से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से बिरसा कृषि रथ को गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, उप प्रमुख शबनम परवीन, जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, लंकेश्वर तामसोय, बीडीओ विजय रंजन तिर्की, सीओ विजय हेमराज खलखो तथा कृषि पदाधिकारी सिरीप बास्के ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया। जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई ने बताया कि झारखंड सरकार का यह डिजिटल कृषि रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर किसानों को आधुनिक खेती, जैविक कृषि, जलवायु परिवर्तन से बचाव और कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: घाघरा से रवाना हुआ बिरसा कृषि रथ,किसानों को करेगा जागरूक बीडीओ विजय रंजन तिर्की...