चाईबासा, अक्टूबर 1 -- Chaibasa News: मझगांव। जिला उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मझगांव परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मियों और आम लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया।शिविर की शुरुआत बीडीओ विजय रंजन तिर्की, सीओ विजय हेमराज खलखो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सनातन चातार, डॉ. सोलमा सोरेन और डॉ. सुबल दास ने की। शिक्षा विभाग के शिक्षक-कर्मी, जेएसएलपीएस कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, जन वितरण प्रणाली के डीलर, स्वास्थ्य विभाग तथा प्रखंड-अंचल कार्यालय के कर्मियों समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदाताओं को बीडीओ, सीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से प्रशस्ति प्रमाण पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्र...