Chaibasa News: मझगांव में 5 सितंबर से होगा 80वां स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट, बारिश के कारण टली शुरुआत
चाईबासा, अगस्त 30 -- Chaibasa News: मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ अब 5 सितंबर 2026 को होगा। नौजवान कमेटी मझगांव की ओर से आयोजित टूर्नामेंट की शुरुआत पहले 31 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया है।मैदान की स्थिति का जायजा लेने के लिए आयोजन कमेटी के अध्यक्ष तबरेज आलम, सचिव मजहर हुसैन, सह सचिव सादिक हुसैन, कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहम्मद सफीक समेत अन्य पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैदान में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति को देखते हुए आयोजन की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 2,11,111 रुपये, जबकि उपविजेता को 1,51,000 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.