चाईबासा, अक्टूबर 12 -- Chaibasa News: मझगांव। मझगांव प्रखंड क्षेत्र के डाबुसाई जंगल से निकले लगभग 15- 17 जंगली हाथियों के झुंड ने रविवार रात खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान समेत अन्य मौसमी फसलों को रौंद दिया।। जिससे वेदराज चातार,चुन्नु चातार,रोबिन चातार,बुधराम चातार,सुष्मा चातार सहित अन्य किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15-20 एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। घटना के बाद किसानों में दहशत का माहौल है।किसानो ने कहा कि खेतों में लहलहाती तैयार खड़ी धान फसल को हाथियों द्वारा खाकर और पैरो तले रौंदकर पुरी तरह बर्बाद कर दिया ओर किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।किसानों की मांग किया है कि धान पकने और कटाई के ठीक समय हुए इस भारी नुकसान से किसान बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियो...