Chaibasa News: मझगांव प्रकरण पर संवाद कार्यक्रम आज
चाईबासा, जुलाई 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। मझगांव प्रकरण के संबंध में जनता एवं जिला प्रशासन के बीच आपसी संवाद, समन्वय एवं शांति स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को प्रातः 10 बजे पिल्लई हॉल, चाईबासा में एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के सभी मानकी, मुंडा, डाकुवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, विद्यार्थी, सेवानिवृत्त कर्मी, आदिवासी जनजातीय समुदाय के प्रबुद्धजन तथा आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य मझगांव प्रकरण के संबंध में जनता एवं जिला प्रशासन के बीच सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा का वातावरण तैयार करना है, ताकि जनभावनाओं को सुना जा सके, आपसी विश्वास मजबूत हो तथा सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की दिशा में सार्थक पहल हो सके।आयोजन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.