चाईबासा, जुलाई 18 -- Chaibasa News: चाईबासा। कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा ने मझगांव प्रखंड में आदिवासी युवकों के साथ हुई मारपीट एवं पूजा स्थल पर कथित रूप से हुई असामाजिक गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम को भी भेजी गई है। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि 13 और 14 जुलाई को कुछ अन्य समुदाय के युवकों द्वारा आदिवासियों के पवित्र स्थल पर शराब एवं सिगरेट का सेवन, हुड़दंग और धार्मिक स्थल को अपवित्र करने जैसी गतिविधियां की गईं। इस पर आपत्ति जताने के बाद अगले दिन सूचना लेने गए आदिवासी युवकों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और हथियारों से हमला किया गया। जिसमें कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराना पड़ा। य...