चाईबासा, नवम्बर 3 -- Chaibasa News: मझगांव, संवाददाता। मझगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कुसमिता पंचायत के टोला पातोरसाईं से जलडिहा भाया गोनोसाईं होते हुए बड़ा कुसमिता तक 6.55 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक निरल पूर्ति ने किया। मौके पर विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का प्रयास है कि सुदूरवर्ती गांवों को भी विकास की मुख्यधारा से ...