Chaibasa News: मझगांव : 200 छात्रों को बीच साइकिलों का वितरण
चाईबासा, जुलाई 2 -- Chaibasa News: मझगांव, संवाददाता। मझगांव प्रखंड परिसर में उन्नति का पहिया योजना के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच 200 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपकर उन्हें बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि राज्य सरकार उनकी शिक्षा के लिए हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहकर पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। विधायक ने कहा कि आने वाला समय डिजिटल युग का है, इसलिए विद्यार्थियों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डिजिटल शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- मझगांव में उन्नति का पहिया योजना के तहत 200 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, विधायक निरल पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.