Chaibasa News: मंदिर परिसर में पहुंचा कोटरा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
चाईबासा, अक्टूबर 7 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में बुधवार सुबह एक वन्यजीव कोटरा के अचानक पहुंचने से लोगों में कौतूहल मच गया। निर्माणाधीन शिव मंदिर के आसपास कोटरा को घूमते देख मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडा ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
घटना की जानकारी सूचना मिलते ही गुवा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने स्थित एक नाले में फंस गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद कोटरा को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम कोटरा को सुरक्षित जंगल में ले गई और उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। इस दौरान वन्यजीव को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.