Chaibasa News: मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़
चाईबासा, जुलाई 19 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य लोगों पर कड़ी निगाह रहेगी। उनकी गहन जांच की जाएगी। कारा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में जेल अधीक्षक सहित मंडल कारा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा परिसर की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, प्रवेश नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था, आगंतुकों के सत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.