Chaibasa News: मंझारी : बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत
चाईबासा, अगस्त 18 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। बाइक के धक्के से मंझारी थाना अंतर्गत भागबिल्ला गांव निवासी सुंदरा बिरुवा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक नीचे टोला गांव के पुजारी के पास गया था। रात के लगभग 8 बजे घर लौटने के क्रम में रास्ते में पीछे से एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर मंझारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को घटनास्थल से उठाकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक रविवार को रात नीचे टोला गांव से पैदल घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बाइक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत रास्ते में एक बाइक सवार ने धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.