चाईबासा, अगस्त 26 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, बड़ाजामदा और सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सबसे ज्यादा परेशानी बड़ाजामदा के लोगों को हो रही है। तेज बारिश के बाद पहाड़ियों से उतरने वाला पानी शहर के कई हिस्सों में जमा हो जाता है और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। कई घरों में चार से पांच फीट तक पानी घुसने से लोगों के सामने रहने और जरूरी सामान बचाने की समस्या उत्पन्न हो रही है। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचने की भी बात सामने आई है।लगातार बारिश से किरीबुरू के लोकेश्वर नाथ मंदिर तालाब और लेक गार्डन तालाब भी लबालब भर गए हैं। जलस्तर बढ़ने से जाकिर हुसैन पार्क परिसर में पानी प्रवेश कर गया है। सीजीएम आवास और मंदिर के बीच स्थित पुलिया पर पानी का दबाव बढ़ने से...