चाईबासा, सितम्बर 1 -- Chaibasa News: गुवा । किरीबुरू में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को श्री लोकेश्वर नाथ धाम मंदिर तालाब और लेक गार्डन तालाब के बीच से गुजरने वाली सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। सड़क के डूबने से दोनों तालाबों का पानी एक-दूसरे में प्रवेश करता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: घने कोहरे की चादर में लिपटा किरीबुरू-मेघाहातुबुरुरहवासियों की समस्याएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान किरीबुरू में ऐसा नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला। लगातार बारिश से दोनों तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इनके बीच बनी सड़क के जलमग्न होने से तालाबों के बीच का अंतर समाप्त हो गया। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो दोनों जलाशय आपस में जुड़ गए हों।जलग्रस्त पार्क और बाजार इधर, ...