चाईबासा, अगस्त 18 -- Chaibasa News: गुवा। सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच छोटानागरा पंचायत के जोजोगुटू गांव में एक गरीब आदिवासी परिवार का कच्चा मकान ढह गया। गांव निवासी भीमसेन सांडिल का मिट्टी से बना घर बारिश के कारण अचानक धराशायी हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने बरसात के मौसम में सुरक्षित रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर, अमला टोला में मिट्टी का मकान ढहाघटना के विवरण बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मकान की मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक घर ढह गया। मकान के अंदर रखा सामान भी प्रभावित हुआ है। परिवार फिलहाल सुरक्षित आश्रय की तलाश में है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बारिश में ढहा दिव्यांग का आशियाना, गृहस्थी का सामान बर्ब...