चाईबासा, नवम्बर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। आगामी 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस से पूर्व जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, समाहरणालय परिसर एवं अन्य सरकारी भवनों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी सरकारी भवनों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए, ताकि पूरे जिले में उत्सव एवं गौरव का वातावरण परिलक्षित हो। उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं एवं उनके आसपास के स्थलों की समुचित साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता ...