चाईबासा, अगस्त 12 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को एसआर रुंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित 28 वीं एसआर रुंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन हुआ। चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी एवं मुख्य मैच रेफरी सुशील पूर्ति व जगदीश जामुदा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये रहे विजेता : मंगलवार को खेले गए मैच में अंडर-13 बालक एकल में हर्ष रंजन कोड़ाह ने अमरदीप पूर्ति को 21-19 से उत्कर्ष प्रधान ने नवनीत प्रधान को 21-15 से आयुष महतो ने शुभम हेंब्रम को 22-20 और दिल...