Chaibasa News: बुंडू गांव के पास अचानक गिरने से महिला की मौत, क्षेत्र में शोक
चाईबासा, अगस्त 21 -- Chaibasa News: गुवा । गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुमारतोड़ांग गांव निवासी बामिया चाम्पिया की पत्नी की गुरुवार को बुंडू गांव के समीप अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बामिया चाम्पिया अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को कुमारतोड़ांग गांव से रोआम साप्ताहिक हाट बाजार पहुंचे थे। दोनों ने हाट में खरीदारी की और इसके बाद पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुंडू गांव के पास उनकी पत्नी अचानक सड़क पर गिर पड़ीं। महिला के सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से पति बामिया चाम्पिया समेत ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.