चाईबासा, सितम्बर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम सरायकेला के अस्तित्व और पहचान को बचाने की मांग को लेकर 18 सितंबर को आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को चाईबासा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के समर्थन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलना सही नहीं : चंपाईबैठक के निर्णय बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 सितंबर को चाईबासा से सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न संसाधनों से सरायकेला के लिए रवाना होंगे। इसके लिए सभी लोग सुबह 10 बजे राजू ढाबा के समीप एकत्रित होंगे। यहां से सामूहिक रूप से सरायकेला के लिए प्रस्थान किया जाएगा।रैली का महत्व बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्यों ने कहा...