चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को चाईबासा स्थित सदर अस्पताल के ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने के मामले में फार्मासिस्ट प्रवीण मुखर्जी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य के प्रति जवाबदेही व निर्धारित दायित्वों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों की अनुपस्थिति का प्रतिकूल प्रभाव मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर नहीं पड़ना चाहिए। सभी कर्मियों को निर्धारित समय-सारणी एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र, निबंधन केंद्र एवं द...