Chaibasa News: बिना लाइसेंस वाले खाद्य कारोबारियों को नोटिस
चाईबासा, नवम्बर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाया। जिला उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को सदर चाईबासा के टाटा रोड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और स्वच्छता के मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों में केवल एफएसएसएआई से अनुमोदित खाद्य रंगों का निर्धारित मात्रा एवं मानकों के अनुरूप इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.