चाईबासा, जुलाई 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। बिजली करंट के चपेट में आने से जमशेदपुर के पटमदा निवासी विनय प्रमाणिक गंभीर रूप से झुलस गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार के सुबह में विनय प्रमाणिक मुफस्सिल थाना के सामने एक दुकान पर चढ़कर बैनर ललगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान दुकान के ऊपर से गए 11000 बोलड के बिजल तार के चपेट में आ गया। जिसे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया है। बताया जाता है वह जमशेदपुर से चाईबासा शहर के विभिन्न इलाकों में बैनर पोस्टर लगाने के लिए आया था। चेहरा,सिर और हाथ पैर गंभीर रूप से झुलस गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...