चाईबासा, अगस्त 11 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी ने आमजनों से बाल संरक्षण को लेकर सजग एवं संवेदनशील रहने की अपील की है।

बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने संदेश में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, बाल श्रम, बाल तस्करी, उपेक्षा अथवा अन्य जोखिम से बचाने के लिए परिवार, समाज एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

समय पर पहचान और सहायता जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि ...