Chaibasa News: बाल गोपाल का छठिहारि उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
चाईबासा, सितम्बर 10 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा योगनगर स्थित शिव मंदिर एवं रामनगर स्थित राम मंदिर के प्रांगण में बुधवार देर शाम बाल गोपाल का छठिहारि उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठवें दिन छठिहारि उत्सव मनाने की परंपरा के तहत मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पुजारी नागेंद्र पाठक ने बाल गोपाल की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए और विधिवत शृंगार कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्थानीय बच्चों के बीच भोग एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। बच्चों ने मंदिर की परिक्रमा करते हुए 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' का जयघोष किया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: शहर के मंदिरों-सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण जन्म के दिन आदिशक्ति ने भी जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.