Chaibasa News: बारिश से मिट्टी के कच्चे मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे घर में सो रहे लोग
चाईबासा, सितम्बर 11 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। गुरुवार की देर रात रुगुडसाईं टोला में बारिश के कारण महिला अल्मुनी सिंकू के मिट्टी के कच्चे मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। दीवार गिरने की तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे मकानों की स्थिति कमजोर हो गई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश में भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार का जायजा लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.