चाईबासा, अगस्त 12 -- Chaibasa News: गुवा। मंगलवार सुबह से हुई लगातार बारिश के कारण गुवा सेल खदान के जीरो पॉइंट क्षेत्र में जलजमाव हो गया। पानी भरने से कार्यालय और कार्यक्षेत्र में सेल कर्मियों व ठेका श्रमिकों को काम करने में परेशानी होने लगी। समस्या के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में मजदूरों ने करीब दो घंटे तक उत्पादन कार्य ठप रखा।मामले की जानकारी मिलने पर सेल के सीजीएम चंद्र भूषण कुमार, एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, माइंस मैनेजर डीजीएम मिलन नंदी और जीरो पॉइंट के एचओडी आरके सिन्हा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या पर चर्चा की।रामा पांडे ने कहा कि हर बारिश में जीरो पॉइंट पर जलजमाव होता है। कीचड़ के कारण फिसलने और बिजली का करंट लगने का खतरा बना ...