चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। पांडरासाली ओपी क्षेत्र के ऊपर लोटा गांव में गुरुवार सुबह दीवार गिरने से मलबे में दबकर 64 वर्षीय सुखलाल पाडेया की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार सुखलाल अपने घर के समीप खड़े थे, तभी अचानक पड़ोसी घर की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दोपहर बाद सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- बारिश से कच्चा मकान गिरा, वृद्ध दंपति समेत तीन की मौत इसके कारण गांव में मिट्टी से बने कई घरों की दीवारें कमजोर हो गई हैं। इसी वजह से अचानक दीवार गिरने ...