Chaibasa News: बारिश और ठंड का असर सदर अस्पताल की ओपीडी पर, आधे से भी कम पहुंचे मरीज
चाईबासा, नवम्बर 21 -- Chaibasa News: चाईबासा। लगातार हो रही बारिश और तेज ठंडी हवाओं का असर अब सदर अस्पताल की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मौसम खराब रहने के कारण इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई। आम दिनों की तुलना में आधे से भी कम मरीज सदर अस्पताल पहुंचे। पुरुष ओपीडी का पर्ची काउंटर लगभग खाली रहा, जबकि महिला ओपीडी में भी इक्का-दुक्का मरीज ही नजर आए। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को विभिन्न बीमारियों से ग्रसित कुल 149 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। इसके विपरीत गुरुवार को 282 और बुधवार को 300 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। शुक्रवार को मुख्य रूप से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग भी पहुंचे। बताया गया कि मौसम खराब होने के कारण अधिकांश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.