Chaibasa News: बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
चाईबासा, अगस्त 25 -- Chaibasa News: चाईबासा, गुवा, संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंह पोखरिया स्थित भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहरी क्षेत्र के लोगों ने डोकासाईं शिव मंदिर में भक्तिभाव से जलाभिषेक किया। साथ ही गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध होकर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री से विधि-विधानपूर्वक भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.