चाईबासा, नवम्बर 11 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बादुड़ी गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में एक महिला और दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में स्कूटी सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बादुड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय गिरजा पति मिंज, 10 वर्षीय मुकेश मिंज और छह वर्षीय आर्यन मिंज और मंझारी थाना क्षेत्र के सानरूंजू गांव निवासी 20 वर्षीय गंगा राम बिरुवा, भरभरिया गांव निवासी 21 वर्षीय नारायण भूमिज और 25 वर्षीय भोला नाथ बानरा शामिल हैं।जानकारी यह भी पढ़ें- Chaibasa News: चाईबासा में बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, महिला और दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घाय...