Chaibasa News: बाइक से गिरने वाले जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
चाईबासा, अक्टूबर 23 -- Chaibasa News: सड़क दुघर्टना में जख्मी तांतनगर थाना अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 23 वर्षीय ब्रदर सोय की इलाज के दौरान सदरअस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में मृतक टोटो मेला देख कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मंझारी थाना के जलघर गांव के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटना स्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को शाम में मौत हो गई। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि बाइक से गिर से इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.