चाईबासा, जुलाई 18 -- Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सारंडा क्षेत्र के बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गांवों की सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कार्यालय की ओर से सेल मेघाहातुबुरु के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023 में भी बहदा गांव को सीएसआर गांवों की सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब एक बार फिर बहदा गांव की ग्राम सभा के प्रस्ताव एवं प्रतिवेदन को संलग्न करते हुए गांव को सीएसआर सूची में शामिल करने का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...