Chaibasa News: बर्तन बैंक को बढ़ावा देकर आय बढ़ाएं स्वयं सहायता समूह : उपायुक्त
चाईबासा, जुलाई 11 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। सखी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बर्तन बैंक को ग्राम स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने, विद्यालयों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किराये पर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इसके साथ ही भविष्य में बर्तन बैंक का विस्तार कर इसे टेंट एवं अन्य आयोजन संबंधी सामग्रियों तक विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आम व्यवसाय को वर्षभर टिकाऊ बनाने के लिए आम के अतिरिक्त अन्य उत्पादों की बिक्री शुरू करने का भी सुझाव दिया। वहीं, बैठक में जानकारी दी गई कि जिलेभर में आम की कुल बिक्री 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने सभी दीदियों, कर्मियों एवं संबंधित टीम के समर्पित प्रयासों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.