Chaibasa News: बराइबुरु सेल गेट के पास गड्ढे में गिरी कार
चाईबासा, अगस्त 12 -- Chaibasa News: गुवा। किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर बराइबुरु सेल गेट के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुलने से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया गया कि कार को बोलानी के जनरल असिस्टेंट मैनेजर चला रहे थे। बराइबुरु सेल गेट के समीप अचानक उनके सिर में चक्कर आने लगा, जिससे वाहन पर से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार सड़क पर स्किड करते हुए किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बराइबुरु सेल गेट के पास गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.