Chaibasa News: बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार
चाईबासा, जुलाई 16 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख की तलाश में जंगल गए एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल रमेश सिरका (25) का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम रमेश जंगल में अपनी बत्तख खोज रहा था। इसी दौरान उसका पैर अनजाने में एक सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया। घटना के बाद उसके पैर से काफी खून बहा। गुरुवार सुबह वह इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में जड़ी-बूटी या घरेलू उपचार पर भरोसा न करें, बल्कि बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बरसात के मौसम में जिले के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.