चाईबासा, नवम्बर 17 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कल्याण अस्पताल-बड़ा चिरू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक-समेकित जनजातीय विकास अभिकरण जयदीप तिग्गा, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, सिविल सर्जन डॉ मीना कालुण्डिया तथा सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.शिवचरण हंसदा उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल की वर्तमान व्यवस्था, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आधारभूत संरचना, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अस्पताल के सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ एवं गुण...