चाईबासा, जुलाई 29 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा गुइरा गांव निवासी 19 वर्षीय पूनम सुंडी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मृतक के परिजन नासता करने के बाद खेत में काम करने चले गए। दोपहर बाद जब सभी खेत से घर आए तो पुनम सुंडी को फांसी से लटका पाया गया।जिस कमरे में फांसी लगाई थी उसका दरवाजा खुला था।वह घोती को घर के घारण में फांसी का फंदा बांध कर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।शाम को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि पूनम सुंडी किस कारण से फांसी लगाई है किसी को पता नहीं है।इघर पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...