Chaibasa News: बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक
चाईबासा, जुलाई 20 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और कचरे की समस्या को देखते हुए स्वच्छता अभियान को लेकर रविवार को स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे पूर्व शनिवार को बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पूर्व मुखिया राजा तिर्की तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अशोक दास को थाना बुलाकर स्वच्छता अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की थी। इसी क्रम में रविवार को आयोजित बैठक में पूर्व उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया सहित बाजार के दुकानदार और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
बैठक का आयोजन बैठक के दौरान थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, राजा तिर्की, अशोक दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.