चाईबासा, अगस्त 13 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। बच्चों व किशोरों को बढ़ते साइबर अपराध से बचाने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बड़ाजामदा थाना पुलिस ने आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान थाना प्रभारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता बैनर लगाए गए। पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुए अनजान फोन कॉल, मैसेज, लिंक और सोशल मीडिया संदेशों से सावधान रहने की अपील की। बच्चों को ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड और निजी सूचनाएं किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Siwan News स्कूल में साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता अभियान संदिग्ध लिंक पर...