चाईबासा, जुलाई 2 -- Chaibasa News: गुवा। बड़ाजामदा कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में एकदिवसीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में गौतम गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदन गुटगुटिया को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि चंदन उपविजेता रहे। रोमांचक मुकाबले का बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने आनंद लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बरायबुरु के मुखिया मंगल गिलुवा ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर रोहन दत्ता, अभिषेक कुमार पोद्दार, राज गुप्ता, जग्गी सिंह, अमित रवानी, मौसम...