चाईबासा, अगस्त 25 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। 23 अगस्त की शाम हुई मूसलधार बारिश ने बड़ाजामदा शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर भट्ठीसाई पेट्रोल पंप के समीप पुल के ऊपर से तेज बहाव में पानी गुजरने लगा। पुल पूरी तरह डूब जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब छह घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। तेज बहाव के बावजूद कुछ वाहन चालकों ने पुल पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान दो वाहन पानी में फंस गईं और बहने से बाल-बाल बची। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बड़ाजामदा में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, छह घंटे जलमग्न रहा मुख्य मार्ग स्थानीय लोगों ने धक्का देकर दोनों वाहनों को सुरक्षित किनारे पहुंचाया। कई मोटरसाइकिलें भी पानी में फ...