चाईबासा, सितम्बर 2 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। किरीबुरू महिला थाना पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने और उसके परिजनों को जान करने का धमकी देने वाला आरोपी आदित्यपुर निवासी मोहम्मद सफीक उर्फ मोहम्मद राजा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा। इसके खिलाफ बड़ाजामदा निवासी जितेन्द्र गोंड द्वारा 30 अगस्त 2026 को किरीबुरू महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले में बताया गया है कि बड़ाजामदा में दिवाकर लाज में रहने वाले मो. सफीक उर्फ मो. राजा द्वारा हमेशा उनकी पुत्री को परेशान करता था। 27 अगस्त को पीड़िता बाजार जा रही थी तो लाज के एक कर्मचारी ने उसे पकड़ कर लाज के अंदर ले गया और गलत हरकत करने का कोशिश की। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: 24 घंटे में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, बड़ाजामदा में पुलिस की...