चाईबासा, अगस्त 27 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, बड़ाजामदा व सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सबसे अधिक परेशानी बड़ाजामदा के लोगों को झेलनी पड़ रही है। तेज बारिश शुरू होते ही पहाड़ियों से उतरने वाला पानी देखते ही देखते शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर रहा है। कई घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी से घरों में रखा सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं बर्बाद हो गए। इधर, लगातार बारिश से किरीबुरू के लोकेश्वर नाथ मंदिर तालाब और लेक गार्डन तालाब भी लबालब भर गए हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: भारी बारिश से बड़ाजामदा में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी जलस्तर बढ़ने से जाकिर हुसैन पार्क...