चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत पेटापेटी स्थित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचाव और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।उन्होंने बच्चों को साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन संदेशों से सावधान रहने को कहा।उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति भी बच्चों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का प...