चाईबासा, जुलाई 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। संत जेवियर्स उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज लुपुंगुटु के प्रांगण में तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें फादर जान जे डेनी की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा जल हेल्थ सेंटर का उद्घाटन और अभिभावकों के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में ऑडिटर जय प्रकाश डीसूजा, सिस्टर जुली, सेबेस्टियन होरो, अभय कुजूर उपस्थित थे। कार्यक्रम में फादर जॉन जे डेनी की उपलब्धियों को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर किशोर लुगुन ने की। पूर्ववर्ती छात्रों, अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के विकास संबंधी बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Dumka News: युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है...