चाईबासा, अगस्त 18 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति के तत्वावधान में मंझारी प्रखंड के पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खजुरिया एफसी और फागुन एफसी खतनापी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फागुन एफसी खतनापी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: चकाई ने धनबाद को चार गोल से हराया विजेता टीम को नकद 50 हजार रुपये एवं खस्सी, जबकि उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये एवं ...