Chaibasa News: प. सिंहभूम जिला अंडर -14 क्रिकेट टीम का चयन 16 को
चाईबासा, नवम्बर 13 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में दिसंबर माह में आयोजित होनेवाले अंतर जिला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम का चयन 16 नवंबर को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस चयन प्रक्रिया में जिला क्रिकेट संघ से निबंधित कोई भी खिलाड़ी जिसका जन्म 01.09.2013 से 31.08.2015 के बीच हुआ हो, भाग ले सकता है। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को रविवार 15 नबंवर को पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे के बीच जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में आकर निबंधन कराना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.