Chaibasa News: प्रोजेक्ट जागृति के तहत 77 टीबी मरीजों को मिला पोषण बास्केट
चाईबासा, अक्टूबर 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से संचालित 'प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम' के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल चाईबासा परिसर स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में पोषण बास्केट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल की मौजूदगी में 77 टीबी मरीजों के बीच पोषण बास्केट वितरित किया गया। कार्यक्रम में 40 मरीजों को पहली, 11 को दूसरी, 9 को तीसरी तथा 17 मरीजों को चौथी बार पोषण किट उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, 'प्रोजेक्ट जागृति' के तहत जिले में विभिन्न पदाधिकारियों एवं संस्थानों द्वारा निक्षय मित्र के रूप में करीब 3000 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.